भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में मारवाड़ी युवा मंच ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में मारवाड़ी युवा मंच ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत



मारवाड़ी युवा मंच, उत्तर लखीमपुर शाखा ने सोशल मीडिया पर मारवाड़ी, बिहारी और बंगाली समुदाय के खिलाफ कथित भ्रामक प्रचार के विरोध में उत्तर लखीमपुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


मंच का आरोप है कि फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में इन समुदायों पर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता न करने का झूठा दावा किया गया, जबकि विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों द्वारा लगातार राहत एवं सेवा कार्य किए जा रहे हैं।


मारवाड़ी युवा मंच ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है।


मंच ने कहा कि वह भविष्य में भी मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें