गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आयोजित 'मातृ सम्मान समारोह' की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को वरिष्ठ मातृशक्ति गुणमाला देवी बड़जात्या के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके जीवन अनुभवों का आदर किया गया।
कार्यक्रम में शाखा की सलाहकार मंजू पाटनी, मंत्री मंजू भंसाली, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, कार्यकारिणी सदस्य अलका अग्रवाल, वीणा चोरड़िया, पिंकी जैन तथा साधारण सदस्य सरोज बरडिया एवं माया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 से प्रारंभ हुई 'मातृ सम्मान समारोह' की यह पहल निरंतर जारी है। इसके तहत महिला शाखा प्रत्येक माह किसी वरिष्ठ मातृशक्ति के घर जाकर उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना से किया जाने वाला यह अभियान समाज में संस्कार, अपनत्व और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस सेवा कार्य से मिलने वाला आत्मिक संतोष ही इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती संतोष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बड़जात्या परिवार द्वारा मिले स्नेह, आत्मीयता एवं सम्मानपूर्ण आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें