गुवाहाटी, हरिओम स्माइल्स ईस्ट ज़ोन, गुवाहाटी ने जलुकबाड़ी स्थित गर्ल्स आश्रम, असम शिशु कल्याण सदन में रह रही एक भावी दुल्हन के सम्मान में भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने विवाह के लिए आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएँ एवं उपहार भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में केक कटिंग, सैश एवं हेयरबैंड पहनाकर बेटी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रीना गुप्ता, सविता गाड़ोदिया, शकुंलता अग्रवाल और निशा गुप्ता ने सक्रिय सहयोग दिया। संस्था ने संदेश दिया कि समाज की हर बेटी सम्मान, स्नेह और सहयोग की अधिकारिणी है तथा उसके सुख-दुख में समाज हमेशा साथ खड़ा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें