‘उड़ान कार्निवल’ में बच्चों की प्रतिभा को मिला सशक्त मंच - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘उड़ान कार्निवल’ में बच्चों की प्रतिभा को मिला सशक्त मंच



श्री मारवाड़ी हिन्दी पुस्तकालय के अंतर्गत बच्चों का आशियाना ‘ उड़ान’ द्वारा आयोजित ‘कार्निवल’ उत्साह, रचनात्मकता और आनंद के वातावरण के बीच अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला, लकी टॉपिक एवं टैलेंट हंट प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न खेलों के स्टॉल बच्चों एवं अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहे, जहाँ सभी ने भरपूर मनोरंजन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के चेयरमैन श्री आनंद पोद्दार ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।


प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन आदरणीया कविता बेड़िया एवं सोनाली बिड़ला ने निर्णायक के रूप में किया। वहीं विशिष्ट अतिथि रश्मि थोलिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


आयोजन की सफलता में रुचिका खदड़िया, प्रियंका बुधिया, सीमा चौधरी, निर्मला अग्रवाल, रश्मि मित्तल, रूही बंसल, जयश्री भरड़िया एवं निधि बावरी का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने विभिन्न खेलों के स्टॉल का संचालन करते हुए अपना पूरा दिन कार्यक्रम को समर्पित किया साथ ही नेहा नवलगढ़िया ने आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया। 


पुस्तकालय की ओर से सभी अतिथियों का फुलाम गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए फल, दोपहर के भोजन, चाय एवं शरबत की समुचित व्यवस्था भी की गई।


कार्यक्रम का समन्वय उड़ान प्रभारी पुष्पा सोनी ने किया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने व आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव सिद्धार्थ नवलगढ़िया का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सरोज जालान ,कांता अग्रवाल,अंशु सारडा,लक्ष्मीपत बैद एवं मुकेश भातरा की सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें