लखीमपुर जिले के चाबती गांव पंचायत क्षेत्र की प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी पूर्णम पूर्वी पेगु ने मलेशिया में आयोजित एशियन योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल भारत, बल्कि असम और लखीमपुर जिले का भी गौरव बढ़ाया।
उनकी इस उपलब्धि पर अरुणज्योति कृष्टि संघ, चाबती बृहत्तर महिला समाज, संजीवनी योग केंद्र तथा चाबती गांव पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्णम पूर्वी पेगु के साथ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी मृदुल दत्ता, मुनिंद्र नेओग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जीतू दास, जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लतीफुल अहमद हुसैन, योग शिक्षक आजाद हजारिका सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें