रवि हरलालका बने लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रवि हरलालका बने लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष



गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के शुभारंभ पर आयोजित पदस्थापना समारोह “उल्लास-2026” उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में लायंस जिले के जिला पाल मनोज भजनका, न्यू वर्तमान जिला पाल पंकज पोद्दार पूर्व जिला पाल के.के. झुनझुनवाला डॉ. एस.एस. हरलालका सहित अनेक वरिष्ठ लायन पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समारोह में के.के. झुनझुनवाला ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश काबरा ने अधिकार सौंपकर नेतृत्व का औपचारिक हस्तांतरण नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि हरलालका को किया। अपने संबोधन में रवि हरलालका ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने आकर्षण बढ़ाया। अंत में सचिव अजय कुमार मोर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का समापन केक कटिंग एवं स्नेहभोज के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें