बाढ़ पीड़ितों के लिए मारवाड़ी सम्मेलन ने की सहयोग की अपील - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाढ़ पीड़ितों के लिए मारवाड़ी सम्मेलन ने की सहयोग की अपील



गुवाहाटी, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने ऊपरी असम सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए समाजबंधुओं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा सेवा संगठनों से आगे आने की अपील की है। सम्मेलन ने सार्वजनिक भवनों, धर्मशालाओं, ठाकुरबाड़ियों और सामुदायिक भवनों को अस्थायी आश्रय के रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।


प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा और प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक ने खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयाँ, वस्त्र, स्वच्छता सामग्री और आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि गुवाहाटी सहित विभिन्न नगरों के समाजबंधु तन, मन और धन से राहत कार्यों में सहयोग के लिए तैयार हैं। सम्मेलन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता, सेवा और सहयोग को सर्वोपरि रखते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें