लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण ने दो स्थायी सेवा प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण ने दो स्थायी सेवा प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण

 


गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण द्वारा रविवार को समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो स्थायी सेवा प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत वॉटर कूलर विद वॉटर फ़िल्टर का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

इन दोनों सेवा प्रोजेक्ट्स की प्रायोजक क्लब की सदस्य लायन लीला लाहोटी एवं लायन राधा अगरवाल रहीं। पहला वॉटर कूलर विद फ़िल्टर सुंदरपुर स्थित शिव मंदिर तथा दूसरा बस्ती स्थित शिव मंदिर (राइटिंग हॉस्पिटल के समीप) में स्थापित किया गया।

दोनों स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को पानी उबालकर पीना पड़ता था। ऐसे में इन वॉटर कूलर एवं फ़िल्टर की स्थापना से क्षेत्रवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल सहज उपलब्ध हो सकेगा।

सेवा प्रोजेक्ट का लोकार्पण लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज भजनका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति भजनका के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्याएँ लीला लाहोटी, रेणु गगड़, अंजु माहेश्वरी, पायल भरतिया, शशि बड़जात्या, सविता पटवारी, साधना छावछरिया, साधना खेमका, सुमित्रा गुप्ता एवं किरण तापड़िया उपस्थित रहीं।

क्लब की ओर से बताया गया कि यह स्थायी सेवा प्रोजेक्ट समाज के प्रति लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण की निरंतर सेवा भावना एवं जनकल्याण के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें