असम की पहली महिला एवरेस्ट विजेता रूपामोनी गोर को राज्यपाल ने किया सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की पहली महिला एवरेस्ट विजेता रूपामोनी गोर को राज्यपाल ने किया सम्मानित



गुवाहाटी, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली असम की पहली महिला सुश्री रूपामोनी गोर को सम्मानित किया।


राज्यपाल ने रूपामोनी गोर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे असम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि रूपामोनी का साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम राज्य के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


उल्लेखनीय है कि सुश्री रूपामोनी गोर ने 21 मई, 2026 को इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के पहले ऑल-वुमन इंटरनेशनल एवरेस्ट एक्सपीडिशन की सदस्य के रूप में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। वह ऐसा करने वाली असम की पहली महिला बन गई हैं।


समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उपलब्धि राज्य के युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें