महेश योग सत्संग समिति ने साधक दिवस का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महेश योग सत्संग समिति ने साधक दिवस का आयोजन किया

 


गुवाहाटी, स्वामी रामसुखदास जी महाराज के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन में महेश योग सत्संग समिति के सौजन्य के साधक दिवस का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य आचार्य शंकर बिल ने विष्णु सहस्त्र नाम के 1008 नाम का वाचन कर कार्यक्रम का संपादन किया। स्वामी रामसुखदास जी महाराज के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में सैकड़ो साधकों ने पत्नी सहित यज्ञ स्थल में बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम के 1008 मंत्रों से प्रज्वलित दीपक की साक्षी में तुलसी पत्र की आहुति देकर मांगलिक अनुष्ठान किया। इसके पश्चात हरिद्वार के बेलडा आश्रम से आचार्य गोविंदराम जी शर्मा का आशीर्वचन प्रसारण करके साधकों को सुनाया गया। अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन मल्ल में किया। महेश योग सत्संग समिति के संयोजक लूण करण मुंदडा के नेतृत्व में दीनदयाल मुंदडा, रामेश्वर तापड़िया, राधेश्याम तापड़िया, बाबूलाल मुंदडा, दिशा बिहानी, रति लाहोटी, मानवी सारडा, शिवानी सदानी के अलावा अन्य कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में महेश योग सत्संग समिति के कई पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो ने भी अंश ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें