मायुमं मोरानहाट शाखा एवं अभामामस के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं मोरानहाट शाखा एवं अभामामस के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब




मोरानहाट। समाजसेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री राधा कृष्ण विवाह भवन परिसर में एक भव्य मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे मंच के पूर्व अध्यक्ष पवन मोर के कुशल संचालन में समाज के वरिष्ठजन प्रह्लाद तोदी एवं ओमप्रकाश गाड़ोदिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन सत्र में उपस्थित सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं तकनीशियनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजक संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना की।

शिविर में डिब्रूगढ़ के सुप्रभात हेल्थकेयर के प्रमुख आदिक खेमानी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

टीम में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चेतन दमानी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. राहुल केशन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रियांशी अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता के. दमानी, हेल्थ एंड वेलनेस विशेषज्ञ श्रीमती भारती शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. भावना पसारी, डॉ. पहाड़ी बरुआ एवं डॉ. रिहा अग्रवाल सहित नेत्र जांच एवं रक्तदान की विशेषज्ञ टीम शामिल रही।

दृष्टि नेत्रालय, डिब्रूगढ़ की टीम द्वारा लगभग 100 मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जांच के दौरान 5 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिनका आगामी दिनों में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें अत्यंत रियायती शुल्क पर उपलब्ध कराई गईं तथा आवश्यक दवाइयां विशेष छूट के साथ प्रदान की गईं, जिससे आमजन को काफी लाभ मिला।

इसी के साथ मारवाड़ी आरोग्य भवन अस्पताल, डिब्रूगढ़ के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के जागरूक रक्तदाताओं के सहयोग से 26 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है।

कार्यक्रम की सफलता में मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा की अध्यक्षा स्वीटी शर्मा, सचिव मनीष बेड़िया, सह सचिव राहुल बेड़िया एवं देवक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंभू सुरेका, हेल्थ कमेटी के राजेश अग्रवाल, डॉ. रोहित पसारी, दीपक अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल एवं गणेश बेड़िया तथा ब्लड डोनेशन टीम के बसंत अग्रवाल, यतीश बेड़िया एवं अरविंद पसारी तथा समन्वयक के रूप में अविनाश भरतिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुजाता मिंडिया तथा रक्तदान टीम की श्रीमती लता तोदी एवं श्रीमती डिंपल बेड़िया का भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला समिति भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेंगी।

इस आशय की जानकारी मंच सचिव मनीष बेड़िया ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें