आशुतोष कावड़ संघ का 130 से अधिक शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आशुतोष कावड़ संघ का 130 से अधिक शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना



सीकर, श्रावण मास के पावन अवसर पर आशुतोष कावड़ संघ, सीकर का 130 से अधिक शिवभक्तों का जत्था शनिवार रात्रि को बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने पंडित नरेश जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


संघ के सदस्य शिव कुमार अग्रवाल, पं. जयकुमार इंदौरिया, हरिप्रसाद मोदी एवं विनोद सामी के नेतृत्व में श्रद्धालु बस से रवाना हुए। लायन विनोद दाधीच ने बताया कि कुछ श्रद्धालु ट्रेन एवं हवाई मार्ग से भी देवघर पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान ब्रज दर्शन का भी कार्यक्रम रखा गया है।


यात्रा में योगेश रूंथला, ओमप्रकाश सोनी, तेजपाल शर्मा, बिहारी लाल सैनी, पवन सराफ, विनोद बिदावतका, महावीर कुमावत, सुभाष सोनी, संजय अग्रवाल, हर्षित मोदी, विजय सोनी, अरुण सोनी, राधे बियानी और सुशील बूंटन सहित अनेक शिवभक्त शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें