गुवाहाटी। हरि ॐ स्माइल्स – ईस्ट जोन, गुवाहाटी ने "सेवा ही सच्ची साधना" के संदेश को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक इलेक्ट्रिकल व्हीलचेयर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी को भेंट की। यह सेवा कार्य आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वक्ता मोनिका सिंघल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गुवाहाटी नगर निगम की उप महापौर स्मिता रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करते हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस इलेक्ट्रिकल व्हीलचेयर से वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक जीवन में बेहतर गतिशीलता और सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर निशा गुप्ता, शिल्पा जिंदल, सविता गारोदिया, रीना गुप्ता एवं प्रिया अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें