सोयल खेतान, रोहा
रोहा में आगामी 14से22अगस्त तक 9दिवसीय संगीतमय श्री रामचरितमानस श्रीराम कथामृत आयोजन की तैयारी की जा रही है।
रोहा राजस्थानी सार्वजनिक कमिटी के तत्वावधान में रोहा श्री पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में पवित्र सावन मास के उपलक्ष में आगामी 14से 22अगस्त तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथामृत में वृंदावन से आमंत्रित कथा व्यास श्री उमाकांत शुक्ला, पंडित मोहन शर्मा सहयोगी दल वृंदावन द्वारा श्रीराम कथामृत का रसपान करायेगें।14अगस्त को प्रात:8.30बजे पुजन और अपराह्न3बजे से सांय 6बजे तक आयोजन होने वाली श्रीराम कथामृत में आयोजकों ने सभी भक्तों की उपस्थित रह कथामृत का रसपान करने का आग्रह किया है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें