आशुतोष कावड़ संघ सीकर से बाबा बैजनाथ धाम कावड़ यात्रा पर गए शिव भक्तों ने पंडित जयपाल इंदौरिया के पांडित्य में आज देवघर श्याम मंदिर में महाभिषेक पूजन किया। कावड़ यात्रा संयोजक
शिव कुमार अग्रवाल, हरि प्रसाद मोदी, विनोद सामी ने बताया कि आशुतोष कावड़ संघ के सभी शिव भक्तों ने जोश उल्लास से कावड़ यात्रा सम्पन्न की।
यात्रा में साथ गए विनोद दाधीच ने बताया विजय पाल प्रधान, बबलू खीचड़, बाबूलाल शर्मा, शिवभगवान बगड़िया, श्रीराम सोनी महरौली, गर्वित गाड़ोदिया, सुरेश डोलिया, प्रवीण ओम प्रकाश सोनी, बाबूलाल सोनी(भव्य श्रगार), अरुण, विजय सोनी, तेजपाल शर्मा, योगेश रूंथला, बिहारी सैनी, महावीर कुमावत, पी एन शर्मा, पवन सराफ, विनोद बिदावतका, संजय अग्रवाल, योगेश बियानी, हर्षित मोदी, सुभाष सुगंध, सुशील बूंटन, नरेश, जितेंद्र विकास सोनी, हिमांशु सोनी, प्रतीक माटोलिया, बनवारी यादव, कलकता निवासी गोरी शंकर शर्मा ने कावड़ यात्रियों की सेवा कार्य भी किया। संघ सदस्यों ने बासुकिनाथ, तारा माता शक्तिपीठ (प.बंगाल) का भी भ्रमण किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें