लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल ने जीते 14 डिस्ट्रिक्ट अवार्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल ने जीते 14 डिस्ट्रिक्ट अवार्ड



सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान


गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल ने लायंस डिस्ट्रिक्ट 322G के प्रतिष्ठित ‘प्रोत्साहन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 14 सम्मान हासिल किए।


क्लब को कैटेगरी बी में बेस्ट क्लब का पुरस्कार मिला। क्लब अध्यक्ष विनोद कयाल को बेस्ट प्रेसिडेंट तथा कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल को बेस्ट ट्रेजरर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं पंकज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल एवं नवीन पोद्दार को डिस्ट्रिक्ट टोकन ऑफ लव प्रदान किया गया।


क्लब को डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी, एलसीआईएफ में सर्वश्रेष्ठ दान तथा मेंबरशिप एक्सटेंशन में बेस्ट क्लब के लिए भी सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर राजेश अग्रवाल को प्रतिष्ठित ‘लायन ऑफ द ईयर–डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान प्रदान किया गया।


सेवा कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन


सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के क्षेत्र में भी क्लब ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। मेडिकल कैंप में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ क्लब, विजन सेवा में तृतीय, एनिमल फीडिंग में द्वितीय तथा अन्न सेवा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


इस उपलब्धि पर क्लब अध्यक्ष विनोद कयाल एवं कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये सम्मान टीमवर्क, सेवा भावना और क्लब के प्रत्येक सदस्य के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।


क्लब की इस उपलब्धि से लायंस सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल का गौरव और बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें