बाढ़ पीड़ितों की मदद में रिचऐजा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, 1500 परिवारों को पहुंचाई राहत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाढ़ पीड़ितों की मदद में रिचऐजा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, 1500 परिवारों को पहुंचाई राहत



गुवाहाटी- शिवसागर जिले मे रिचऐजा फाउंडेशन के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर मानवता और सामाजिक सरोकार का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। फाउंडेशन की ओर से प्रभावित परिवारों को दवाइयां, खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।


फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शिवसागर के साथ-साथ चराइदेव और जोरहाट के जलमग्न गांवों में भी पहुंचकर राहत एवं सहायता कार्य किया। इन क्षेत्रों में बाढ़ से जान-माल और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रभावित लोगों की मदद की। जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि वे संकट की इस घड़ी में अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।


राहत अभियान के दौरान करीब 1500 परिवारों तक सहायता पहुंचाई गई। संगठन के अध्यक्ष राजेश साहनी, मंत्री सुशीला साहनी और सलाहकार शंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार पांच दिनों तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य किया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केवल राहत सामग्री ही वितरित नहीं की, बल्कि प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें इस कठिन परिस्थिति में एक-दूसरे का सहयोग करने तथा धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।


रिचऐजा फाउंडेशन के इस सेवा अभियान ने यह संदेश दिया कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज की सामूहिक संवेदना, सहयोग और मानवता ही पीड़ितों के लिए सबसे बड़ी ताकत बनती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें