सोयल खेतान, रोहा
रोहा निवासी तथा वरिष्ठ पत्रकार,शिक्षक दिवंगत जीवन सिंहा और रोहा पंडित गोपीनाथ बरदलै विद्यापीठ प्रधानाध्यापीका अनुप्रभा कोंवर सिंहा की छोटी पुत्री प्रेरणा सिंहा ने अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट से "2डी टीएमडी क्वांटम नैनोस्ट्रक्चर में इलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट का अध्ययन और नैनोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इसका इस्तेमाल"विषय में पीएचडी (डाक्टरेक्ट) डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही रोहा के विभिन्न अनुष्ठान, प्रतिष्ठानों, दल संगठनों शुभकामनाएं दी है।प्रेरणा सिंहा की माता तथा रोहा पंडित गोपीनाथ बरदलै विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका अनुप्रभा कोंवर सिंहा ने बताया की प्रेरणा ने वर्ष 2021में अरुणाचल प्रदेश राजीव गांधी यूनिवर्सिटी में भौतिक विज्ञान में मास्टर्स कर पीएचडी के लिए प्रारंभ की थी और चलित वर्ष की 10अगस्त को यूनिवर्सिटी ने प्रेरणा को पीएचडी डिग्री प्रदान की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें