लखीमपुर के प्रतिष्ठित संगीत शिक्षण संस्थान 'संगीत कानन लखीमपुर' ने क्षेत्र के विधायक मानव डेका को 'लखीमपुर गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया। यह सम्मान संस्थान के 16वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक के आवास पर आयोजित एक सादे, किंतु गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
संस्थान की ओर से बताया गया कि विधायक मानव डेका को यह सम्मान एक कर्मठ, जनहितैषी और उत्तरदायी जनप्रतिनिधि के रूप में लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
संस्थान के अध्यक्ष देराज हुसैन तथा प्राचार्य एवं प्रबंध निदेशक देव दत्ता के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और शुभचिंतकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक का पारंपरिक सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं गामोसा भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक के विकासोन्मुख कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें