नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित पत्रकारों की सहायता के लिए एक उल्लेखनीय पहल की है। क्लब के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के सदस्यों के स्वैच्छिक सहयोग से एकत्रित 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता शिवसागर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से प्रदान की।
इस अवसर पर दोनों प्रेस क्लबों के प्रतिनिधियों के बीच राज्य की वर्तमान बाढ़ स्थिति, आपदा के दौरान पत्रकारों की चुनौतियों तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में मीडिया की भूमिका को लेकर रचनात्मक विचार-विमर्श भी आयोजित किया गया।
नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब की इस मानवीय पहल की पत्रकारिता जगत और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। यह कदम संकट की घड़ी में पत्रकारों के बीच एकजुटता और सहयोग की मिसाल माना जा रहा है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें