गुवाहाटी, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल-एफ द्वारा विभिन्न शाखाओं के बीच सीखने, प्रेरणा, तालमेल, नेटवर्किंग एवं सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “समन्वय 2.0 – ट्रेनिंग, प्रेरणा और तरक्की” मंडलीय सभा एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन की मेजबानी मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शेरोज़ शाखा ने की।कार्यक्रम मंडल एफ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंडल एफ के सहायक मंत्री संयम जैन ने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला में मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, प्रशिक्षक व वक्ता सीए ओमप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सीए ने अपने ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्रों से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में गुवाहाटी, अमृत उदय, बेलतला, बेलतला शिखर, गुवाहाटी ग्रेटर, प्रोफेशनल एवं गुवाहाटी शीरोज़ शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुवाहाटी शिरोज़ शाखा की ओर से अध्यक्ष पायल जैन, कार्यक्रम संयोजिका आस्था संचेती, पुर्व अध्यक्ष अंजलि जैन, सचिव प्रिया अग्रवाला, सह सचिव भावना सेठी, कोषाध्यक्ष निरमा जैन तथा सदस्य मनीषा जैन, मोनिका जैन एवं रिमझिम सोमानी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने मंडल-एफ की शाखाओं के बीच संवाद, ज्ञान-विनिमय, नेटवर्किंग एवं सहयोग को मजबूत करने का प्रभावी मंच प्रदान किया। मंडल नेतृत्व, प्रशिक्षकों, सहभागी शाखाओं एवं मेजबान शाखा के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से “समन्वय 2.0” सफल एवं सार्थक रहा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें