ग्वालियर में 3400 लिपस्टिक किस वाली कार पर ₹5,500 का चालान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ग्वालियर में 3400 लिपस्टिक किस वाली कार पर ₹5,500 का चालान



ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक अनोखी कार ने अपने मालिक को मुश्किल में डाल दिया। कार की पूरी बॉडी पर करीब 3,400 लिपस्टिक के किस मार्क्स बनाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया।


ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि करीब दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लिपस्टिक के निशानों से ढकी एक कार सिटी सेंटर इलाके में चलती दिखाई दे रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की और उसे ट्रेस किया।


कार मालिक की पहचान आदित्य सिकरवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वाहन में किए गए इस बदलाव को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उस पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया।


आदित्य ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर कार को इस तरह सजाने का फैसला किया था। उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3,400 लिपस्टिक के निशान बनाए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।


पुलिस ने सिर्फ जुर्माना ही नहीं लगाया, बल्कि कार से सभी लिपस्टिक के निशान हटाने के लिए भी कहा। इसके बाद कार की पूरी बॉडी साफ कराई गई।


आदित्य ने पुलिस कार्रवाई के बाद स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस तरह कार में बदलाव करना नियमों का उल्लंघन हो सकता है। उन्होंने जुर्माना भरने के साथ कार से सभी निशान साफ कर दिए।


यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए जाने वाले अनोखे स्टंट और सड़क पर वाहन में किए गए बदलावों को लेकर चर्चा में है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें