मारवाड़ी हॉस्पिटल में ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस प्रोग्राम, 20 से अधिक गर्भवती एवं नई माताओं ने लिया भाग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल में ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस प्रोग्राम, 20 से अधिक गर्भवती एवं नई माताओं ने लिया भाग

 


गुवाहाटी, मारवाड़ी हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा माताओं और परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। इसमें 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं के साथ कुछ नई माताओं ने अपने नवजात शिशुओं सहित भाग लिया।


कार्यक्रम में डॉ. जे.पी. सरमा डीन एवं डायरेक्टर, क्लिनिकल एक्सीलेंस , रोहित उपाध्याय, डायरेक्टर, एकेडमिक एक्सीलेंस डॉ. सुशांत कुमार साहा, कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक्स, डॉ. पूनम कलिता, गाइनी रेजिडेंट तथा सुश्री जुबिदा रिन्जा, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट उपस्थित रहीं।


डॉ. जे.पी. सरमा ने स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन में स्तनपान के महत्व तथा मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद डॉ. सुशांत कुमार साहा, डॉ. पूनम कलिता और सुश्री जुबिदा रिन्जा ने जानकारीपूर्ण सत्रों के माध्यम से स्तनपान, मातृ देखभाल और नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सीलेंस रोहित उपाध्याय के संबोधन से हुआ। उन्होंने मारवाड़ी हॉस्पिटल्स की मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, किफायती उपचार विकल्पों एवं क्रिटिकल केयर सुविधाओं की जानकारी देते हुए समुदाय को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अस्पताल के संकल्प को दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें