गुवाहाटी, प्रख्यात साहित्यकार, फिल्म निर्माता एवं शिक्षाविद डॉ. भबेंद्र नाथ सैकिया की 23वीं पुण्यतिथि पर भबेंद्र नाथ सैकिया शिशु कल्याण न्यास की पहल पर आरोहण परिसर में श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह प्रीति सैकिया, न्यास के सदस्यों एवं प्रशंसकों ने डॉ. सैकिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरोहण के प्रशिक्षुओं ने बरगीत, तबला, वायलिन, कथक एवं आधुनिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीति सैकिया और गोपाल जालान ने असमिया साहित्य, सिनेमा एवं संस्कृति के क्षेत्र में डॉ. सैकिया के अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री मलया गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह में न्यासी शांतनु सैकिया सहित उपस्थित प्रशंसकों, शुभचिंतकों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों ने डॉ. सैकिया की रचनात्मक प्रतिभा, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें