स्वतंत्रता दिवस पर मायुमं ग्रेटर ने 44 यूनिट रक्त का संग्रह किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वतंत्रता दिवस पर मायुमं ग्रेटर ने 44 यूनिट रक्त का संग्रह किया

 


गुवाहाटी, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सौजन्य से छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 56 पंजीकरण हुए। जिसमे 44 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष शिव कुमार मोर एवं  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज जालान द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र और समाज के प्रति युवाओं के दायित्व पर प्रकाश डाला।रक्तदान शिविर में मारवाड़ी हॉस्पिटल एवं गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं सुरक्षित रक्तदान प्रक्रिया सुनिश्चित की।


शाखा अध्यक्ष शिव कुमार मोर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का अवसर भी है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का प्रयास सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


शिविर के सफल आयोजन में रक्त संयोजक धीरज सुरेका एवं अमित कुमार सरावगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाखा के सलाहकार महेंद्र सेठिया एवं नितिन जैन ने भी सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें