गुवाहाटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्राध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने गुवाहाटी के वरिष्ठ युवा सामाजिक कार्यकर्ता पंकज जालान को मंच के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा है।
पंकज जालान पूर्वोत्तर प्रदेशिय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सचिव, एल.ओ.जी. हिंदी हाई स्कूल के उपाध्यक्ष तथा राणी सती जी मंदिर, आठगांव के व्यवस्थापक हैं।
मंच में पंकज जालान का लंबा एवं सक्रिय कार्यकाल रहा है। उन्होंने शाखा संस्थापक सचिव, शाखा उपाध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष, प्रांतीय संयुक्त मंत्री, प्रांतीय महामंत्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) तथा प्रांतीय अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, अनुभव और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पंकज जालान को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री बनाए जाने की घोषणा से गुवाहाटी ग्रेटर शाखा परिवार सहित पूरे पूर्वोत्तर प्रदेश में खुशी की लहर है। मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें