सोयल खेतान, रोहा
रोहा सहजिला में भी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस केंद्रीय तौर पर धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरशोर सेे करने के साथ ही पेरेड रिहर्सल में व्यस्त है पुलिस वाहिनी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी।
देश के 80वां स्वतंत्रता दिवस आयोजन को बिच में केवल दो दिन रह गये है ईसी क्रम में समस्त देश,राज्य की भांति रोहा सहजिला में भी विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों, विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय,महाविद्यालयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति ईस वर्ष भी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से रोहा सहजिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय तौर पर मनाने की तैयारी जोरशोर से करने के क्रम में रोहा क्रीड़ा संघ के खेल मैदान में पेरेड रिहर्सल में पुलिस वाहिनी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व्यस्त परिलक्षित हुवे।
रोहा सहजिला प्रशासन द्वारा रोहा क्रीड़ा संघ खेल मैदान में आयोजन होने वाले स्वतंत्रता दिवस निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात:6बजे देशभक्ति गीत प्रचार प्रसार,7बजे नागरिकों के निवास स्थान,सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य अनुष्ठान प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय झंडा फहराये जाने के साथ ही विशिष्ट अतिथि द्वारा लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै प्रतिमूर्ती श्रद्धांजलि अर्पित तत्पश्चात शहीद तर्पण,9बजे रोहा क्रीड़ा संघ खेल मैदान में विशिष्ट अतिथि द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराने के साथ ही पुलिस वाहिनी,एन सी सी ,विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कुसकवाच(पेरेड)प्रदर्शन,शहीद और मुक्तियूद्धा परिवार वर्गों को सम्मानित समारोह आयोजित होने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजन होगा।दोपहर 2बजे से प्रीति फुटबॉल मैच आयोजन होगा और सांय 5बजे राष्ट्रीय झंडा अवतरण किया जायेगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें