गोगामुख गोलीकांड पर उबाल, असम-अरुणाचल सीमा पर तनाव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोगामुख गोलीकांड पर उबाल, असम-अरुणाचल सीमा पर तनाव

 


11 असमिया लोगों पर कथित गोलीबारी के विरोध में आर्थिक नाकाबंदी, कई मार्गों पर यातायात प्रभावित


लखीमपुर, धेमाजी जिले के गोगामुख के मिंगमांग क्षेत्र में 10 अगस्त को 11 असमिया लोगों पर कथित गोलीबारी की घटना के विरोध में उत्तर असम में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में टीएमपीके, एमएमके, टीएमएमके समेत नौ राष्ट्रीय संगठनों ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सड़क एवं आर्थिक नाकाबंदी का आह्वान किया है। नाकाबंदी के चलते असम से अरुणाचल आने-जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।


अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर जाने वाले प्रमुख मार्ग के प्रवेश द्वार बांदरदेवा में बुधवार सुबह करीब पांच बजे से प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई।


लखीमपुर के बांदरदेवा, हरमती और पहुमरा समेत कई स्थानों पर भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गोलीकांड के कथित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


प्रदर्शनकारी संगठनों का आरोप है कि असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र में बार-बार तनाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभावी और कठोर कदम उठाने की मांग की है।


संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकाबंदी शुरू की जा सकती है। इससे दोनों राज्यों के बीच पहले से संवेदनशील सीमा क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें