बरपेटा रोड, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा अपने गोद लिए हुए विद्यालय मधुलीझार दक्षिण मछुआगांव प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, अन्य कर्मचारियों तथा जेसीआई बरपेटा रोड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। जेसीआई बरपेटा रोड की ओर से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के बीच जूस, चिप्स, केक एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।
जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने गोद लिए हुए विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है तथा इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, अच्छे संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई सदस्यों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने और देश के जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने जेसीआई बरपेटा रोड के निरंतर सहयोग एवं सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें