लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण का ‘नीर धारा’ प्रोजेक्ट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण का ‘नीर धारा’ प्रोजेक्ट



गुवाहाटी, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण द्वारा आर्य विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘नीर धारा’ प्रोजेक्ट के तहत स्थायी वाटर कूलर एवं एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया।


प्रोजेक्ट का उद्घाटन जिला पाल लायन मनोज भजनका ने किया। वाटर कूलर लायन संतोष अग्रवाल तथा वाटर प्यूरीफायर लायन राधा अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से पेयजल की समस्या का समाधान हुआ।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस जनसेवा कार्य के लिए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण का आभार व्यक्त किया। प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन संतोष अग्रवाल रहीं।


कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लीला लाहोटी, सचिव रेणु गगड़, संतोष अग्रवाल, वंदना बगड़िया, संगीता, राशि बसिया, साधना छावछरिया, वर्षा सोमानी, अनीता गोयल, कुसुम गोयल, किरण तापड़िया, मधुलिका सायोटिया, सरिता अग्रवाल, सविता अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब की जनसंपर्क अधिकारी नीलम चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें