गुवाहाटी: छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन में सामाजिक कार्यों में अग्रणी माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय उत्कर्ष एग्जिबिशन राखी मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरला काबरा द्वारा किया गया। संयोजिका सीमा सोनी ने मंच संचालन किया और कार्यक्रम के विषय में संक्षिप्त जानकारी देने के साथ ही सब का अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष वंदना बिहानी ने स्वागत संबोधन देते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके रोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह सबसे अच्छा कार्यक्रम साबित हुआ है। इस कार्यक्रम से अर्जित धन राशि को समिति द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा। मुख्य अतिथि का परिचय संयोजिका रचना काबरा ने दिया। संयोजिका मंजू धूत और समिति की सभी सदस्याओं ने मुख्य अतिथि व अन्य सभी अतिथियों का उपहार देकर सम्मान किया गया । सचिव निगम तापड़िया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
मुख्य अतिथि तथा सभा अध्यक्ष ने स्टॉल लगाने वालों को बहुत शुभकामना दी एग्जिबिशन हॉल में इस बार 2000 की खरीद में लकी ड्रॉ रखा गया जिसमें उपहार रखे गये। सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी सचिव सुरेन्द्र लाहोटी, कोषाध्यक्ष रमेश तापड़िया, युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी,सचिव रौनक लढ्ढा, कोषाध्यक्ष आकाश कलानी, सलाहकार सरला लाहोटी, पूर्वोत्तर सचिव तृप्ति बिहानी पूर्व अध्यक्ष मंजू बागड़ी तथा समाज के अन्य बंधु उपस्थित थे। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी ने सभी को शुभ कामना संदेश दिया ।जनसंपर्क अधिकारी पार्वती बिड़ला ने बताया खरीददारी के लिए महिलाए बहुत उत्साहित थी।
घरेलू साज-सज्जा के सामान एवं आकर्षक रंग बिरंगी राखी, डिजाइनर परिधानों के साथ विभिन्न प्रकार के बेडशीट, तथा गिफ्ट के समान भी मेले में उपलब्ध थे। साथ ही खाने पीने के लजीज व्यंजन के स्टाल भी हैं। सभी समिति मेंबर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। एग्जीबिशन के पहले दिन ही खरीदारी करने वाले ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें