मारवाड़ी पंचायत लंका की बड़ी पहल: ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी पंचायत लंका की बड़ी पहल: ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री

 


रमेश मुंदड़ा 


होजाई: असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। इसी क्रम में होजाई जिले के लंका स्थित मारवाड़ी पंचायत,लंका ने एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। बाढ़ के कारण बेघर और प्रभावित हुए परिवारों की दिनचर्या को पटरी पर लाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत 200 से अधिक बर्तन सेट जिसमें- दो थाली, दो गिलास, दो प्लेट,एक डेकची, एक कड़ाई, एक बड़ी चम्मच,एक छोटी चम्मच सहित पूरा एक सेट बनाया गया। बाढ़ के पानी में जिन लोगों के घर का सामान और रसोई बह गई है, उनके लिए यह मदद काफी राहत देने वाली साबित होगी। इस पुण्य कार्य और राहत अभियान को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा है। इस पूरी मुहिम में मुख्य रूप से समाजसेवी रोहित अग्रवाला, पंकज बजाज, बिनोद शर्मा, अशोक कामदार, संदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन कामदार, अमन मुंदड़ा, पंकज प्रजापत और अंकित रांका सक्रिय रूप से शामिल हैं। मारवाड़ी पंचायत लंका के प्रतिनिधियों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है और उसी कड़ी में यह एक छोटा सा प्रयास है व आने वाले दिनों में भी आवश्यकतानुसार राहत कार्य जारी रखे जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें