पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया

 


गुवाहाटी, असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करते हुए पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज गुवाहाटी से राहत सामग्री से भरा एक ट्रक ऊपरी असम के लिए रवाना किया गया। यह राहत सामग्री सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।


राहत सामग्री में 500 गद्दे, 500 तकिए, 500 बेडशीट, 500 तकिया कवर, 500 मच्छरदानियाँ, 500 मेखला-चादर तथा 3 कार्टन वस्त्र शामिल हैं। इस सामग्री का वितरण ऊपरी असम के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सम्मेलन के सेवा कार्य में सक्रिय शाखाओं द्वारा किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत एवं सहयोग मिल सके।


प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक ने बताया कि सम्मेलन का सेवा अभियान लगातार जारी है तथा कल इसी प्रकार राहत सामग्री से भरा एक और ट्रक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सम्मेलन परिवार समाज के सहयोग से निरंतर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने समाजबंधुओं से भी इस मानवीय सेवा अभियान में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही अधिकाधिक जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें