जीवन जयंती सेवा समिति ने मनाया गया सावन सिंधारा उत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीवन जयंती सेवा समिति ने मनाया गया सावन सिंधारा उत्सव

 


गुवाहाटी, श्री जीण जयंती सेवा समिति गुवाहाटी के सौजन्य से राजस्थान के शेखावाटी अंचल की कुल देवी मां जीण भवानी का पावन सावन माह के अवसर पर “सावन सिंधारा उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। रामेन्द्री गार्डन, सिकरिया कॉम्प्लेक्स, क्रिश्चनबस्ती, जी.एस. रोड, दिसपुर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


श्री जीण जयन्ती सेवा समिति, गुवाहाटी की ओर से आयोजित उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग, चुंदड़ी उत्सव, गजरा उत्सव, फूल बंगला, महाआरती तथा मां की रसोई जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां जीण भवानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आकर्षक फूल बंगला एवं विशेष श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।


आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें