गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया को रविवार, 16 अगस्त को होटल ऑर्नेट, गुवाहाटी में आयोजित जिला पुरस्कार समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 जी की श्रेणी डी में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के सम्मान से नवाजा गया।
इसी समारोह में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड को वर्ष 2025–26 का डिस्ट्रिक्ट 322- जी का सर्वश्रेष्ठ नया लायंस क्लब चुना गया। क्लब को सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क गतिविधियों, सर्वश्रेष्ठ ‘फीड द हंगर’ सेवा तथा ‘लायंस मिशन अर्थ’ के लिए भी पुरस्कार मिले।
अपने प्रथम वर्ष में क्लब ने विभिन्न सेवा एवं सामुदायिक पहलों के माध्यम से 21,550 से अधिक लाभार्थियों तक सेवा पहुंचाई। इनमें सामुदायिक विवाह समारोह, गुवाहाटी के 15 स्थानों पर 15 दिनों तक शरद पक्ष सेवा परियोजनाएं तथा आठ सहयोगी लायंस क्लबों के साथ संयुक्त सेवा गतिविधियां प्रमुख रहीं।
क्लब ने ‘प्राइड संवाद के चार अंक प्रकाशित किए तथा नववर्ष समारोह, प्राइड संग होली, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, बाल दिवस और दीपावली मिलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। क्लब ने लायंस मल्टीपल कन्वेंशन और जिला सम्मेलन में भी सक्रिय सहभागिता की।
गुवाहाटी स्मार्ट सिटी लायंस क्लब के साथ संयुक्त रूप से जिला गवर्नर के दौरे का सफल आयोजन किया गया। क्लब को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक प्रचार मिला तथा हंगर वीक और एनवायरनमेंटल वीक के लिए लायंस इंटरनेशनल से प्रशंसा पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
जाजोदिया की व्यक्तिगत उपलब्धियों में क्लब के प्रथम वर्ष में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी शामिल है, जिसे लायंस इंटरनेशनल के प्रमुख व्यक्तिगत सम्मानों में माना जाता है।
समारोह में अनुप कुमार जाजोदिया के साथ सुनिधि अग्रवाल, शिल्पा नाहटा, ज्योति जाजोदिया, चित्रा भरतीया, अमित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और बिजय भीमसरिया उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें