21 से 23 अगस्त तक होगा ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन, कल सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा
गुवाहाटी पहुंचने पर ‘नानी बाई का मायरा’ के कथा व्यास श्री तुलसी गोपाल जी का अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, गुवाहाटी के सदस्यों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। महिला समिति की सदस्याओं एवं गुवाहाटी शाखा के सदस्यों ने उन्हें फूलाम गामोछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, गुवाहाटी द्वारा राजस्थान फाउंडेशन असम नॉर्थईस्ट चैप्टर के समर्थन एवं श्री सत्य सनातन संस्कृति प्रचार समिति के सहयोग से 21 से 23 अगस्त तक परशुराम सेवा सदन, गुवाहाटी में ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री तुलसी गोपाल जी, पौत्र श्री कैलाश जी शर्मा, गीता प्रेस ऋषिकेश, द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को सुबह 8 बजे श्री गौहाटी गौशाला से परशुराम सेवा सदन तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद उसी दिन शाम 3 बजे से कथा का शुभारंभ होगा। 21 से 23 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा एवं सत्संग का आयोजन होगा।
कथा के प्रथम दिन यजमान के रूप में कमला-श्याम लाटा द्वारा पूजन किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले लोगों से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार पधारने और ‘नानी बाई का मायरा’ की कथा एवं सत्संग का लाभ लेने का आग्रह किया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें