गुवाहाटी, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने अध्यक्ष रवि हरलालका के नेतृत्व में पी.पी. रोड, रिहाबाड़ी स्थित पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संगठन में विशेष जरूरत वाले बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता से मनाया।
कार्यक्रम की अगुवाई चेयरपर्सन अमिता मोर ने की। आयोजन में मीनाक्षी चगमाई दास का विशेष सहयोग रहा, जबकि रुपा गग्गड और रीता हरलालका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लब सचिव अजय कुमार मोर ने बताया कि सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं और उन्हें उपहार वितरित किए। इससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
क्लब कोषाध्यक्ष मीनाक्षी माथुर ने कहा कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के बीच सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन प्रेम, अपनत्व और सेवा भावना का सुंदर संदेश देने वाला रहा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें