लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर ने लगाया निःशुल्क नेत्र एवं डायबिटीज़ जांच शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर ने लगाया निःशुल्क नेत्र एवं डायबिटीज़ जांच शिविर



उत्तर लखीमपुर के गिलागुड़ी में लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर और लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर 'प्रेरणा' के संयुक्त तत्वावधान में 'मिशन विज़न आई केयर' के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।


प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. के. एम. रीवा दास के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 45 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में उपचार कराने की सलाह दी गई।


इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल के डायबिटीज़ केयर अभियान के तहत सभी मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर जांच भी की गई।


कार्यक्रम के समापन पर डॉ. के. एम. रीवा दास को पारंपरिक फूलाम गमोसा भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें