लखीमपुर में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशाला का सफल समापन, प्रशिक्षुओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशाला का सफल समापन, प्रशिक्षुओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां



असम सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की पहल तथा लखीमपुर जिला प्रशासन के सहयोग से बातबी बोटला पारिजात संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला पानीगांव स्थित ओम प्रकाश दिनोदिया महाविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई।


समापन समारोह में लोकनृत्य एवं सत्रिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रशिक्षुओं ने गोपी नृत्य, बरगीत आधारित नृत्य, माटी आखड़ा, कुशान नृत्य तथा बिहू नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।


कार्यक्रम में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और राज्य की लोक एवं शास्त्रीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया।


समारोह के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आयोजकों ने कार्यशाला की सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों तथा संघ के युवा सदस्यों को दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें