नगांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कृष्णेंदु पाल ने की समीक्षा बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कृष्णेंदु पाल ने की समीक्षा बैठक



जल जीवन मिशन सहित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 10 दिनों में निष्क्रिय योजनाएं शुरू करने के निर्देश


पूजा माहेश्वरी

नगांव। नगांव जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, विशेषकर जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से विभागीय मंत्री कृष्णेंदु पाल ने जिले का दौरा किया।

नगांव पहुंचने के बाद मंत्री ने जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले के लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, विभागीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जमीनी स्तर की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मंत्री ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा विभागीय अभियंताओं द्वारा एकत्रित आंकड़ों के आधार पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जमीनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


10 दिनों में निष्क्रिय योजनाएं शुरू करने के निर्देश

बैठक के दौरान मंत्री कृष्णेंदु पाल ने नगांव जिले में वर्तमान में निष्क्रिय पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को आगामी 10 दिनों के भीतर चालू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने अधूरी योजनाओं को भी शीघ्र पूरा करने तथा लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष गीतांजलि हजारिका, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज सिकरिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (स्वच्छता) के मुख्य अभियंता पल्लव कुमार दास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जल) के मुख्य अभियंता राम्य शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त दीपांकर वर्मन एवं मृदुल बोड़ो, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा, विभिन्न विधायकों के प्रतिनिधि, सभी खंड विकास अधिकारी तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के बाद मंत्री धिंग पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें