शंकर लाल गोयनका के सौजन्य से एल.ओ.जी. हिंदी हाई स्कूल के 400 विद्यार्थियों ने देखी ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शंकर लाल गोयनका के सौजन्य से एल.ओ.जी. हिंदी हाई स्कूल के 400 विद्यार्थियों ने देखी ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म



गुवाहाटी। केलवीन सिनेमा के मालिक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं फिल्म निर्माता शंकर लाल गोयनका के सौजन्य से लाल चंद ओंकार माल गोयनका (एल.ओ.जी.) हिंदी हाई स्कूल के करीब 400 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया।

दो दिनों तक प्रतिदिन एक शो के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर श्री गोयनका की ओर से सभी के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से शंकर लाल गोयनका का फुलाम गामोछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ झा एवं उपाध्यक्ष पंकज जालान ने इस पहल के लिए श्री गोयनका के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के आयोजन न केवल उनके चेहरों पर खुशी लाते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सकारात्मक योगदान देते हैं।

विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए शंकर लाल गोयनका एवं केलवीन सिनेमा परिवार का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें