गुवाहाटी, राजस्थान फाउंडेशन के बैनर तले एवं अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के सहयोग से परशुराम सदन में हरियाली तीज एवं सावन सिंजारा समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संतोष शर्मा एवं सह-संयोजिका लिजी कुंडलिया रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ष सरोज मित्तल तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में शांति कुंडलिया एवं सायरा जैन उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंजू भंसाली एवं मोना गौड थीं।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर झूले का आनंद लेते हुए सावन के पारंपरिक रंग को जीवंत कर दिया। लोकगीत, संगीत और उल्लासपूर्ण वातावरण ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
समारोह में सोलह शृंगार प्रतियोगिता, रैम्प वॉक सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं गेम्स का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति शर्मा, सुमन शर्मा, कमला लाटा, रश्मि जैन एवं खुशबू मोर का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएँ समारोह में शामिल हुईं और सावन के इस खुशनुमा अवसर का भरपूर आनंद उठाया।
पारंपरिक राजस्थानी परिधान, लोकगीत-संगीत, हँसी-खुशी और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा यह आयोजन महिलाओं के लिए यादगार बन गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें