महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने बाढ़ राहत के लिए दिए पांच लाख रुपये - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने बाढ़ राहत के लिए दिए पांच लाख रुपये



गुवाहाटी-- अपर असम के शिवसागर जिले में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए श्री महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, गुवाहाटी शाखा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया।


संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन छाबड़ा, मंत्री नरेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र बेताला, कर्मठ कार्यकर्ता शुभजीत सिन्हा एवं सह मंत्री शैलेश जैन ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को सहयोग राशि भेंट की।


संस्था ने कहा कि यह सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को संकट की घड़ी में राहत प्रदान करने और उन्हें शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायक होगा। संस्था ने प्रभावित लोगों के शीघ्र पुनर्वास एवं जीवन में स्थिरता की कामना की।


‘सेवा ही धर्म है’ के भाव को आत्मसात करते हुए महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन पिछले कई वर्षों से दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यरत है। संस्था के अनुसार अब तक करीब 10,000 से अधिक बच्चों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सहयोग किया जा चुका है।


मानव सेवा के इन कार्यों में संस्था के साथ जैन समाज के युवा एवं अन्य समाजबंधु भी कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें