आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के आम चुनाव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के आम चुनाव संपन्न


गुवाहाटी: आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के 2026 -29 सत्र की चार कैटेगरी के लिए आम चुनाव महेश्वरी भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी नीरू काबरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ए कैटिगरी के आठ सीट के लिए 59 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।कैटेगरी बी में चार सीट के लिए 6 उम्मीदवारों ने, कैटेगरी सी में पांच सीट के लिए 18 उम्मीदवारों ने तथा कैटेगरी डी में पांच सीट के लिए 37 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा था। दोपहर 3:00 बजे तक चले मतदान के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी नीरू काबरा ने विजेताओं की नाम की घोषणा की। जिसमें ए कैटेगरी में सीताराम बिहानी, कैलाश काबरा, कमल सोमानी, नवल किशोर सारडा,मधुसूदन चरखा, संदीप चांडक, दीनदयाल मुंदंडा और विष्णु बीन्नानी को विजय घोषित किया गया। बी कैटेगरी में दाऊलाल सारडा, रमेश कुमार चांडक, राजकुमार मल को विजयी घोषित किया गया। सी कैटेगरी में कृष्णा मीमानी, मदन मोहन डागा, सुनील बिहानी को विजयी घोषित किया गया। डी कैटेगरी में बनवारी लाल बिरला, प्रभात चांडक, राजकुमार सोमानी, सुभाष दमानी, और रतन चितलांगिया को विजयी घोषित किया गया। चुनाव समिति में सह चुनाव अधिकारी के रूप में कृष्ण कालानी, नटवर नागोरी, सुरेंद्र लड्ढा, राजीव चांडक के अलावा छह सदस्यीय समिति ने चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही माहेश्वरी समाज में बधाईयो का दौर शुरू हो गया। सभी विजेता उम्मीदवारों को फुलाम गमछा पहनाकर बधाइयां दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें