मध्य असम को बाढ़ मुक्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कोच राजवंशी छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मध्य असम को बाढ़ मुक्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कोच राजवंशी छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन



रोहा आंचलिक समिति ने वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा स्मारक पत्र


सोयल खेतान, रोहा। मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ की केंद्रीय समिति के निर्देश पर रोहा आंचलिक समिति ने विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संबंधी मांगों को लेकर राज्य सरकार को स्मारक पत्र भेजा है।


नौगांव जिला कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष अभिनाष बोरा, रोहा आंचलिक समिति के अध्यक्ष मनोज डेका एवं सचिव वृंदावन बोरा द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन रोहा सहजिला आयुक्त के माध्यम से राज्य के वन मंत्री जयंत मल्लबरुआ को भेजा गया। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को भी प्रेषित की गई।


ज्ञापन में मध्य असम को बाढ़ मुक्त करने, पहाड़ों में अवैध एवं अनियंत्रित खनन कार्य बंद करने तथा कलंग, कपिली एवं ब्रह्मपुत्र के तटबंधों का वैज्ञानिक तरीके से निर्माण कराने की मांग की गई है।


छात्र संघ ने असम की बाढ़ समस्या को राष्ट्रीय समस्या के रूप में घोषित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। इसके अलावा प्रस्तावित काजीरंगा इको-सेंसिटिव जोन को संकुचित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा गया कि काजीरंगा केवल एक जंगल नहीं, बल्कि असम की ‘हरी आत्मा’ है। इसलिए इसके पर्यावरणीय स्वरूप एवं प्राकृतिक विरासत की रक्षा आवश्यक है।


छात्र संघ ने राज्य सरकार से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें