रोहा में अभामामस की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में अभामामस की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

 


थाना प्रभारी को पहनाया राजस्थानी साफा, मिठाई खिलाकर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

सोयल खेतान, रोहा। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस), रोहा शाखा की सदस्यों ने रोहा थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और ओंकार ध्वनि के साथ हुई। इसके बाद महिला सदस्यों ने रोहा थाना प्रभारी ज्योतिष कुमार नाथ का फुलाम गामोछा पहनाकर सम्मान किया। उन्हें राजस्थानी साफा बांधा गया और तिलक कर राखी बांधी गई।

इसके बाद अभामामस की सदस्यों ने थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराने के लिए रसगुल्ले भी वितरित किए गए।

अभामामस की सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अभामामस रोहा शाखा की अध्यक्षा नितु शर्मा, सचिव सुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, सह-सचिव सुमन प्रजापत, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख सविता शर्मा, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख मयूरी जैन सहित शाखा की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें