रोहा में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ और शोभायात्रा में लिया हिस्सा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ और शोभायात्रा में लिया हिस्सा

 


संस्कृत के प्रति नई पीढ़ी में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 31 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सोयल खेतान, रोहा। नई पीढ़ी को संस्कृत भाषा एवं संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृत भारती, असम के तत्वावधान में राज्यभर में मनाए जा रहे सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह के तहत रोहा में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



इसी क्रम में रोहा आदर्श पतंजलि योग समिति की ओर से दैनिक योगाभ्यास के बाद संस्कृत सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं सदस्यों ने भाग लेकर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

वहीं फुलोगुड़ी शंकरदेव शिशु निकेतन में भी संस्कृत सप्ताह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य नवज्योति शर्मा बरुआ, संस्कृत शिक्षिका रश्मि रेखा देवी सहित आचार्य-आचार्याओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में गीता के श्लोकों का पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने शोभायात्रा निकालकर संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार, संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न संस्कृत आधारित प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संस्कृत भारती, रोहा के कार्यकर्ता भी अपने-अपने घरों पर संस्कृत सप्ताह के बैनर लगाकर अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं।

सात दिवसीय यह आयोजन 31 अगस्त तक चलेगा। आयोजकों का उद्देश्य संस्कृत को केवल प्राचीन भाषा के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ी जीवंत विरासत के रूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें