राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर आएंगे, 'तेजस्विता' अधिवेशन में करेंगे शिरकत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर आएंगे, 'तेजस्विता' अधिवेशन में करेंगे शिरकत

 


गुवाहाटी, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गोयनका 7 अगस्त 2026 को दो दिवसीय पूर्वोत्तर प्रवास पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।


8 अगस्त को प्रातः वे असम माहेश्वरी भवन, गुवाहाटी में आयोजित सम्मेलन के प्रथम महिला अधिवेशन "तेजस्विता" के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सम्मेलन द्वारा निर्माणाधीन महिला छात्रावास के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे।


असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्री गोयनका 8 अगस्त की रात्रि गुवाहाटी से जोरहाट के लिए प्रस्थान करेंगे। 9 अगस्त को वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं सेवा कार्यों में जुटी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सम्मेलन ने इच्छुक सदस्यों से इस सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व सूचना देने का आग्रह किया है।


बाढ़ राहत अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 1000 राहत किट तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक किट में एक गद्दा, एक तकिया, एक बेडशीट, एक तकिया कवर तथा एक मच्छरदानी शामिल होगी। इन राहत किटों का वितरण मंडल पदाधिकारियों के समन्वय से विभिन्न शाखाओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 500 मेखला-चादर भी राहत सामग्री के रूप में वितरित की जाएंगी।


सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग से बाढ़ राहत अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें