गुवाहाटी, श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी द्वारा शिवसागर जिले के लिगरीपुखरी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत अभियान चलाते हुए 500 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।
राहत अभियान के अंतर्गत बाढ़ पीड़ित परिवारों को रसोई उपयोग के लिए बर्तन सेट, राशन सामग्री, मच्छरदानियां, बेडशीट, तौलिये, मोमबत्तियां, माचिस, वॉशिंग पाउडर सहित अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। पंचायत के सदस्यों ने लिगरीपुखरी के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर राहत सामग्री का वितरण किया।
इस सेवा अभियान में नरेश बड़जात्या, संजय गंगवाल, अमित बाकलीवाल, पवन सोगानी, भरत जैन तथा सुनीत सेठी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और पूरे समर्पण के साथ राहत कार्य को सफल बनाया।
इससे पूर्व श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला तथा वरिष्ठ समाजसेविका सुधा गंगवाल ने राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिवसागर के दिगंबर जैन समाज के सहयोग से संचालित इस मानवीय पहल से बाढ़ प्रभावित परिवारों को कठिन समय में महत्वपूर्ण सहायता मिली। पंचायत ने भविष्य में भी आपदा एवं आवश्यकता की घड़ी में समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें