सीकर। सीकर से बाबा बैद्यनाथ धाम की कावड़ यात्रा पर निकले आशुतोष कावड़ संघ ने आज पटना सिटी (बिहार) स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में पं. जयपाल इंदौरिया के पांडित्य में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।
राजस्थान प्रवासी शिव प्रसाद महावीर जी मोदी, दिलीप डीडवानिया, रमन केडिया, मनीष हरलालका, राहुल अग्रवाल तथा ओम प्रकाश रतावा ने श्याम मंदिर में कावड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शिवकुमार अग्रवाल, हरिप्रसाद मोदी एवं विनोद सामी के नेतृत्व में यात्रा कर रहे कावड़ संघ ने श्री हरमंदिर पटना साहिब, संग्रहालय सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया।
विनोद दाधीच ने बताया कि पटना में स्थित बाबा श्याम का यह अलौकिक मंदिर स्थानीय क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है।
कावड़ संघ में बाबूलाल सोनी, पी. एन. शर्मा, विनोद बिदावतका, सुरेश डोलिया, ओम प्रकाश, विजय कुमार, अरुण, सुशील, सुभाष सोनी, तेजपाल शर्मा, महावीर कुमावत, योगेश रूंथला, पवन सराफ, बिहारी सैनी, संजय अग्रवाल, योगेश बियानी एवं हर्षित मोदी उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें